Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व डीएम एवं एसपी की रात्रि गश्त।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 23, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व डीएम एवं एसपी की रात्रि गश्तत्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के मतदान से पूर्व जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा बुधवार रात्रि लोहाघाट एवं पाटी विकासखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की स्थिति, मतदान स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्त एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने विकासखंड लोहाघाट के पाटन पटनी स्थित मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है तथा सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्भीक होकर भाग लें तथा किसी भी अफवाह या अनुचित गतिविधि की तत्काल सूचना प्रशासन को दें।

जरूरी खबरें