Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:नवागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ० गणेश सिंह खाती ने किया पदभार ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Wed, May 28, 2025

नवागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ० गणेश सिंह खाती ने किया पदभार ग्रहणजनपद चंपावत के नवागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ० गणेश सिंह खाती ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिले के 19वें मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। खाती पूर्व में रुद्रप्रयाग के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे ग्राम्य विकास निदेशालय में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। ग्रामीण विकास, योजना क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक अनुभव में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है।पदभार ग्रहण करने के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी खाती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे से शिष्टाचार भेंट की। तत्पश्चात उन्होंने विकास भवन में विभिन्न विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर जनपद में संचालित विकास योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति एवं प्राथमिकताओं की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी खाती ने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पारदर्शिता, समयबद्धता एवं समन्वय के साथ जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले के समग्र विकास में गति लाई जा सके।

जरूरी खबरें