Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: चंपावत:भारतीय सेना की सेवा पूरी करने के बाद गृह क्षेत्र लौटे मोहन भट्ट का अमोडी में ढ़ोल नगाड़ों के साथ किया गया हुआ जोरदार स्वागत 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
भारतीय सेना की सेवा पूरी करने के बाद गृह क्षेत्र लौटे मोहन भट्ट का अमोडी में ढ़ोल नगाड़ों के साथ किया गया हुआ जोरदार स्वागत चंपावत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत लेक अमोडी निवासी भुवन भट्ट का भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद अपने गृह क्षेत्र अमोडी पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार भव्य स्वागत किया । इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की गई। ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने मोहन भट्ट के सेवानिवृत होने के बाद गृहक्षेत्र पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि भारत मां की सेवा करते हुए सेवानिवृत होने के बाद गृह क्षेत्र पहुंचने पर उन्हें सभी लोगों ने बधाई दी है। गृह क्षेत्र पहुंचने के बाद अमोडी बाजार क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए सेवानिवृत होने पर मोहन भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मोहन भट्ट 1985 में भारतीय सेना के असम राइफल्स में भर्ती होने के बाद सेना का हिस्सा बने थे। 39 साल की सेवा के बाद सेवा निवृत होने के बाद ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बधाई देने वालों में बलदेव भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता पानदेव भट्ट, दीपक बोहरा, राजेंद्र भट्ट, रवीश भट्ट, बलदेव भट्ट, सुरेश भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, जगदीश भट्ट, तिलोमनी भट्ट सहित दर्जनों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें