Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरो की जांच

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

जिला विधिक प्राधिकरण की पहल पर सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरो की जांचसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के निर्देश पर"सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन" अभियान के अन्तर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत, ड्रग इन्सपेक्टर शनीरज एवं ड्रग इन्सपेक्टर हर्षिता, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट अधिकारी चम्पावत भूपेश जोशी द्वारा सोमवार को चम्पावत मुख्यालय स्थित खर्कवाल मेडिकल स्टोर शान्त बाजार, चेतन मेडिकल स्टोर, खर्कवाल मेडिकल स्टोर मार्केट चम्पावत का औचक निरीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर में एक्सपॉइरी दवाइयों और उनकी बिक्री की जांच की गई, साथ ही एक्सपॉइरी दवाइयों के निस्तारण की जांच की गई।साथ ही मेडिकल स्टोर पर मरीजों को क्रय की जाने वाली दवाइ‌यों के पक्के बिलों की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट के लाइसेन्स और उनके द्वारा वास्तविक रूप से कार्य किए जाने की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण में जो कमियां पाई गई तथा मौके पर मौजूद मरीजों को एक्सपॉइरी दवाइयों के प्रति जागरूक रहने और पक्का बिल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पूरे चम्पावत जिले में आगे भी जारी रहेगा।

जरूरी खबरें