Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पसोडा गांव में गाय चराने गए बच्चों पर झपटा तेंदुआ, बाल बाल बचे दो बच्चे

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

पसोडा गांव में गाय चराने गए बच्चों पर झपटा तेंदुआ, बाल बाल बचे दो बच्चे

- ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग

- पंप हाउस के समीप भी लगातार दिख रहा है तेंदुआ चंपावत। जिला मुख्यालय के मौराडी ग्राम पंचायत के पसोडा गांव में एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। जानवरों को चराने गए दो बच्चों पर तेंदुए ने अचानक घात लगाकर हमला करने का प्रयास किया। बच्चों के शोर के चलते आसपास के लोगो भी पहुंच गए। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता जयदत्त जोशी ने बताया कि पसोडा निवासी शेखर चंद्र के बच्चे सोमवार को गांव के पास में ही जानवरों को चुगाने गए थे। जिस कारण अचानक तेंदुए ने बच्चों पर हमले का प्रयास किया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। इधर ग्राम प्रधान विमला जोशी ने बताया कि वन विभाग को इस संबंध में पत्र देकर पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि तेंदुए दिखने से बच्चे भयभीत हो गए थे। लगातार विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों से जागरूक रहने और बच्चों को अकेले न भेजने की अपील की जा रही है।

जरूरी खबरें