Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने के मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

चंपावत :'मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना' का जिला स्तरीय चयन संपन्न; 160 युवा एथलीटों ने दिखाई प्रतिभा

बनबसा:ग्राम प्रधान से बदसलूकी पर 10 अभियुक्तों को 5 साल की जेल चंपावत विशेष सत्र न्यायालय का फैसला

लोहाघाट:बिसंग के टाण खेल मैदान में त्योनदर बाबा सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

लोहाघाट में कांग्रेस ने मनाई पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :श्रमिक सुविधा केंद्र बना असुविधा केंद्र 60-70 किमी दूर से पहुंचे लोग पंजीकरण में परेशानी का आरोप।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 20, 2026

श्रमिक सुविधा केंद्र बना असुविधा केंद्र 60-70 किमी दूर से पहुंचे लोग पंजीकरण में परेशानी का आरोप।

पंजीकरण न होने से घरों को बेरंग लौट रहे हैं कई लोग। उमड़ रही है भारी भीड़।

लोहाघाट में श्रमिक पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग।

चम्पावत जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र में इन दिनों श्रमिक पंजीकरण कराने पहुंच रहे लोगों की भारी भीड़ परेशानी का सबब बन रही है । जिले के दूर-दराज इलाकों से लोग पंजीकरण की उम्मीद लेकर चम्पावत पहुंच रहे हैं । लोगों का कहना है कि भीड़ के मुकाबले व्यवस्था पर्याप्त न होने के कारण उन्हें पंजीकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और कई लोगों को बिना काम पूरा हुए वापस लौटना पड़ रहा है। कई लोग पिछले दो-दो तीन-तीन दिनों से केंद्र के चक्कर काट रहे हैं।उत्तराखंड श्रम विभाग की वेबसाइट पर श्रमिकों के लिए ई-श्रम पंजीकरण समेत विभिन्न श्रम संबंधी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध है । वहीं , चम्पावत जिला प्रशासन की ओर से भी श्रमिक कल्याण शिविर आयोजित किए जाने की सूचना जारी की गई थी ।श्रमिकों के अनुसार , पंजीकरण कराने के लिए लोग सुबह से ही श्रमिक सुविधा केंद्र पहुंचने लगते हैं । कई लोग जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लंबा सफर तय कर यहां पहुंचते हैं । उनका कहना है कि 60-70 किलोमीटर तक का सफर करने के बाद भी यदि पंजीकरण नहीं हो पाए तो समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ जाते हैं । लोगों का कहना है कि श्रमिक पंजीकरण के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए , ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा सके और लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े । श्रमिकों की मांग है कि पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया जाए और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त काउंटर अथवा स्टाफ की व्यवस्था की जाए । श्रमिकों की परेशानी ने केंद्र के नाम को लेकर भी व्यंग्य की स्थिति पैदा कर दी है । लोगों का कहना है कि जब केंद्र का उद्देश्य ही श्रमिकों को सुविधा देना है तो यहां ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े । यानी सवाल सीधा है - श्रमिक सुविधा केंद्र में श्रमिकों को सुविधा आखिर कब और कितनी मिलेगी ? ग्राम पंचायत चौंडला के पूर्व ग्राम प्रधान हरीश सिंह अधिकारी ने भी श्रमिकों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई है । उन्होंने श्रमिक पंजीकरण के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है । हरीश सिंह अधिकारी का कहना है कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए हर विकासखंड स्तर पर श्रमिक पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए । पर्वतीय जिले में कई गांव जिला मुख्यालय से काफी दूर हैं । ऐसे में यदि विकासखंड स्तर पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होती है तो श्रमिकों को चम्पावत तक आने-जाने में लगने वाला समय और खर्च दोनों बच सकते हैं । अब देखना होगा कि श्रमिकों की इस मांग पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है । फिलहाल श्रमिकों की मांग साफ है - पंजीकरण की प्रक्रिया आसान हो , काउंटर बढ़ें और ब्लॉक स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा लोहाघाट में भी श्रमिक पंजीकरण केंद्र खोला जाए। वहीं कुछ लोगों के द्वारा श्रमिक पंजीकरण के लिए सीएससी सेंटर में अत्यधिक धनराशि लेने के आरोप भी लगाए हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से श्रमिक पंजीकरण केंद्र में हो रही है अव्यवस्था पर रोक लगाने तथा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। कहा पंजीकरण कराना किसी जंग जीतने के जैसा हो रहा है।

जरूरी खबरें