रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खुरपका मुखपका रोग टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Laxman Singh Bisht
Sat, Oct 4, 2025
खुरपका मुखपका रोग टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- 17 नवंबर तक घर घर जाकर किया जाएगा टीकाकरण ।
चंपावत। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से पशुपालन विभाग की ओर से खुरपका, मुखपका टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह टीकाकरण वाहन 17 नवंबर तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा।शनिवार को पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा व जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्बियाल ने बताया कि यह अभियान 4 अक्टूबर से 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पशुपालकों को टीम घर-घर जाकर पशुओं में खुरपका मुखपका रोग का टीकाकरण करते हुए। पशुपालकों को इनके प्रकार की दवाओं का वितरण करेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी दीप्ति कीर्ति तिवारी, डॉ राहुल जोशी, राकेश बोहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।