Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरो का संयुक्त निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 5, 2025

सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरो का संयुक्त निरीक्षणसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा "सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान" के अंतर्गत जिला अस्पताल चम्पावत क्षेत्र में स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने कुल 04 मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दवाओं के भंडारण, लाइसेंस एवं विक्रय से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जांच की।निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा फर्म स्वामियों को औषधियों के सही भंडारण, एक्सपायर्ड दवाओं को पृथक रखने एवं उनके उचित निस्तारण, तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स के उपयोग और बिक्री पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना चिकित्सीय परामर्श के कफ सिरप का विक्रय न किया जाए तथा सभी मेडिकल प्रतिष्ठान लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सभी मेडिकल स्टोरों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 45 दिनों तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण टीम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते, औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं प्रभारी कोतवाली चम्पावत देवनाथ गोस्वामी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें