Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :स्वाला से राहत मलवा हटाते हुए जेसीबी हुआ पार जल्द सड़क खुलने की संभावना।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

.स्वाला से राहत मलवा हटाते हुए जेसीबी हुआ पार जल्द सड़क खुलने की संभावना। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन से आज दसवें दिन राहत भरी खबर आ रही है ।10 दिन से बंद पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग में आज स्वाला डेंजर जोन में मलवा हटाते हुए एनएच का जेसीबी पार हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।उम्मीद है जल्द ही एनएच में यातायात सुचारु किया जाएगा। एनएच के एसई और ईई दीपक जोशी मौके पर रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। तो वहीं जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार खुद ग्राउंड जीरो में जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क खोलने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। आज दसवें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात बंद रहा। लगातार सड़क बंद होने से अब जनता व वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ने लगी है। उम्मीद है अगर पहाड़ी से मलवा नहीं आया तो कल यातायात सुचारू हो सकता है।

जरूरी खबरें