Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जताया विरोध

अभियंताओं की हड़ताल के चलते विभागीय कार्य प्रभावित

चंपावत। पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण सहित 23 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। इस दौरान सभी अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर सभी अभियंताओं ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके हितों की सरकार अनदेखी कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से 26 वर्ष की सेवा के बाद 8700 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, जल संस्थान और निगम का एकीकरण और राजकीयकरण करने, ऊर्जा निगम में कनिष्ठ अभियंता का सहायक अभियंता के पद प्रोन्नति की सीमा 50 फीसदी करने, कृषि विभाग और जिला पंचायत में सहायक, अधिशासी और अधीक्षण अभियंता का पद सृजित करने आदि की मांग सरकार से कर रहे हैं। कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर करवाही नहीं करती है तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

एकतरफ मार्च का महीना चल रहा है दूसरी तरफ सभी विभागों के अभियंता हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे अनेक कार्य प्रभावित होने के साथ ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में शाखा सचिव सचिन पुनेठा, चंदन भारद्वाज, हयात राम, करन किशोर भट्ट, पंकज राय, विशाल उप्रेती, मनोज बिष्ट, मोहित फर्त्याल, नीरज पुजारी, पंकज पटवा, नंदन सिंह मलडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें