Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुलदार के हमले मे गंभीर घायल गौ वंश की जान बचाने पहुंची 1962।

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय व समस्त थानों को बम से उड़ाने की धमकी

चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी

चंपावत:पाटी में जल संकट और विकास पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजशेखर जोशी ने जताई चिंता

बाराकोट:अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

,दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोरजनपद चम्पावत में केंद्र पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समग्र विकास कार्यों की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार एवं क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न।जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। मंत्री अजय टम्टा ने सर्वप्रथम पूर्व बैठक (17 अक्टूबर 2025) में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए ताड़केश्वर क्षेत्र में शवदाह गृह एवं टाल विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, जनपद में मडुवा, लाल धान सहित अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-3 के अंतर्गत सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर हर घर तक जल पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जल निगम को जनपद में सेप्टिक टैंक एवं खुले आउटलेट की स्थिति का सर्वे कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।जी राम जी (मनरेगा) योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने नई गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए तथा वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत चयनित सभी गांवों में कार्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने जनपद के सभी शेष तोकों तक शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण, क्षमता विकास एवं प्रेरणा कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “एक शिक्षक पूरे विद्यालय की दिशा बदल सकता है।”कृषि विभाग को तारबाड़, घास कटर एवं पावर वीडर जैसे उपकरणों को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को विशेष रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को बद्री गाय के साथ-साथ रेड सिंधी नस्ल के संवर्धन हेतु वैज्ञानिक पद्धति अपनाने को कहा।सड़क कनेक्टिविटी की समीक्षा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (लोहाघाट-चम्पावत) के स्वाला क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव के स्थायी समाधान हेतु समन्वित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल से पूर्व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करने एवं वैकल्पिक मार्गों के सर्वेक्षण को प्राथमिकता देने को कहा।जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु थर्ड पार्टी निरीक्षण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ‘सारा’ योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखी, जिन पर मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए।

इस दौरान विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, दर्जा मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी सहित अन्य अधिकारी, कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें