Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:ग्राम प्रधानों के साथ संवाद में डीएम ने किया विकास कार्यों की गति तेज करने का आह्वान

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

ग्राम प्रधानों के साथ संवाद में डीएम ने किया विकास कार्यों की गति तेज करने का आह्वान

जनहित में ठोस निर्णय लेने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी का जोरविकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधानों के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करते हुए उनके सुझावों, समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “योजनाओं की कोई सीमा नहीं होती, यदि सही जानकारी और समन्वय के साथ कार्य किया जाए तो विकास के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।” उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने कार्यकाल के प्रारंभिक चरण में ही सामाजिक हित में ठोस और साहसिक निर्णय लेने का आह्वान किया।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा नवाचार आधारित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही कहा कि ग्राम स्तर पर पारदर्शिता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना ही सतत विकास की कुंजी है।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिला टेलीकॉम समिति की अगली बैठक में ऐसे ग्रामों के प्रधानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए, जहाँ नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है, ताकि उनके सुझावों से इस समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी रखने और ग्राम स्वराज पोर्टल का नियमित संचालन करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।...

जरूरी खबरें