Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी

चंपावत:पाटी में जल संकट और विकास पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजशेखर जोशी ने जताई चिंता

बाराकोट:अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,

लोहाघाट:बेरोजगार डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन।

ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत। खाई में गिरी स्कॉर्पियो

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई डीएम मनीष कुमार ने निस्तारण के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई डीएम ने निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने दिव्यांग को दिलाई त्वरित राहत, मौके पर ही शुरू कराई प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की प्रक्रियाजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं।जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान पासम निवासी कैलाश चंद्र एवं ग्राम प्रधान राधिका देवी द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को तत्काल टैंक मरम्मत एवं जलापूर्ति सुधार के निर्देश दिए।

ग्राम त्यारसों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनियमित जलापूर्ति को पूरी तरह सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए।राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आमनी में भूस्खलन की समस्या पर जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को आवश्यक एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।ग्राम पंचायत मोस्टा बकोड़ा के जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग केदार राम की शिकायत पर त्वरित पहल करते हुए जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तत्काल जिला अस्पताल भेजकर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई।केशव राम की खतौनी में नाम संशोधन के प्रकरण पर उपजिलाधिकारी लोहाघाट को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में शोभा सूतेड़ी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने तथा भवान सिंह की लंबित पेंशन को शीघ्र जारी करने हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई।मदन सिंह द्वारा खटोली क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु चेक डैम निर्माण के प्रस्ताव पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त दीवान सिंह, अनिल जोशी, महेश सिंह बोरा, अमर नाथ एवं दीपक कुमार सहित अन्य नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में ₹54,000 की ठगी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें