Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी नौनिहालों के विकास हेतु कार्य करने वाली संस्था: सीमा आर्या

चंपावत:मुख्यमंत्री राहत कोष पर गरमाई चंपावत की राजनीति कांग्रेस ने लगाया आरोप भाजपा ने किया इनकार।

लोहाघाट:कर्ण करायत में युवाओं ने सांप का सफल रेस्क्यू कर बन विभाग को किया किया सुपुर्द

लोहाघाट पालिका ने 20 लोगों की कार पार्किंग के लिए खर्च कर डालें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये: लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

बाराकोट:गल्ला गांव में 40 वर्षों के बाद होगी रामलीला क्षेत्र में भारी उत्साह 8 अप्रैल को शुभारंभ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:लधीया घाटी क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक हुई भारी ओलावृष्टि से फसलों व फलों को भारी नुकसान

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

लधीया घाटी क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक हुई भारी ओलावृष्टि से फसलों व फलों को भारी नुकसान

डेढ़ घंटे तक हुई भारी ओलावृष्टि। किसान मायूस। गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान।

मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के तहत चंपावत जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बिजली की तेज कड़कड़ाहट के बीच बारिश शुरू हुई। तो वही जिले के लधीया घाटी क्षेत्र में लगभग डेढ़ घंटे हुई भारी ओलावृष्टि से क्षेत्र की फसलों व फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया भारी ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों के साथ-साथ पेड़ पौधों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। ओलो ने पेड़ों में पत्तियों तक नहीं छोड़ा फ़लदार पेड़ों की टहनिया तक टूट गई।

किसानों ने कहा भारी ओलावृष्टि से उनकी मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ओलो से पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचने से किसान काफी मायूस नजर आ रहे हैं। किसानों ने कहा पहले सूखे की मार अब ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ डाली। किसानों ने प्रशासन से राहत देने की मांग की है। शनिवार को भी चंपावत और लोहाघाट में तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी। रविवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

जरूरी खबरें