Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंपावत :जनहित की योजनाओं में ढिलाई नहीं डीएम ने दिए निर्देश कोई घोषणा लंबित न रहे

चंपावत:एस0 पी के निर्देश पर अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस जनपद में सघन चेकिंग अभियान

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के आरोप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर चेतराम फिर करेंगे धरना मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अग्रिवीर भर्ती देशहित में नहीं वापस ले सरकार' कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

अग्रिवीर भर्ती देशहित में नहीं वापस ले सरकार' कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की6 देहरादून से 4 मई से शुरू यात्रा 5 मई को चंपावत पहुंची, 9 मई को देहरादून में होगा समापन

प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) राम रतन नेगी की मौजूदगी में कांग्रेस की अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग, चंपावत में हस्ताक्षर अभियान

चंपावत। कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) राम रतन नेगी ने कहा कि अग्रिपथ योजना भर्ती नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक है। पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा आज 5 मई को चंपावत मोटर स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अल्पकालीन सेवा वाला सैनिक रेग्युलर सैनिक की तरह देश सेवा नहीं कर सकता है। उनका प्रशिक्षण भी कम होता है, सुविधाएं भी कम और कुछ हद तक भेदभाव का भी खतरा है। फौज की संस्तुति के बगैर केंद्र सरकार ने सेना के ऊपर थोपा है। इससे कहीं न कहीं सैन्य शक्ति कमजोर हो रही है और देश के लिए खतरा भी है। इस योजना ने रोजगार खत्म कर दिए गए हैं। पहले 80 हजार भर्ती हर साल होती थी, अब 40 हजार भर्ती होती हैं, लेकिन इनमें से भी महज 25 प्रतिशत स्थाई होंगे। हर साल रिक्तियां बढ़ेंगी। कर्नल नेगी ने कहा कि इन सब कारणों से अग्रिपथ योजना को बंद किया जाए और पुरानी प्रथा को शुरू किया जाए।कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की देहरादून से 4 मई से शुरू यात्रा कल पिथौरागढ़ में अभियान चलाएगी। या

त्रा का समापन 9 मई को देहरादून में होगा। इससे पूर्व आज मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में गांधी चौक में हुए कार्यक्रम में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अग्निपथ योजना के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। बाद में यहां हुई सभा में वक्ताओं ने अग्निपथ योजना की कई खामियों को गिनाते हुए वापस लेने की मांग की। कहा कि सैनिक बाहुल्य क्षेत्र में इस योजना की कमियों से आम लोगों को जानकारी दी जाएगी। बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, डॉ. वीके जोशी, आनंद सिंह महर, एडवोकेट निर्मल तड़ागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये है अग्निपथ योजना:

1.अग्निपथ योजना भारत सरकार ने 14 जून 2022 को लागू की थी।

2.थल सेना, नौसेना, वायुसेना में युवाओं की भर्ती के लिए शुरू की गई इस नई नीति के तहत साढ़े 17 साल से 21 वर्ष के युवाओं को 4 साल के लिए

'अग्निवीर' के रूप में भर्ती किया जाता है।

3.सेवा समाप्ति पर करीब 11.70 लाख का 'सेवा निधिÓ पैकेज (टैक्स-फ्री) मिलता है।

4.4 साल बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी कैडर में शामिल किया जाएगा।जबकि 75 प्रतिशत सेवा से बाहर किए जाते हैं।

जरूरी खबरें