Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत वन प्रभाग को मिला नया युवा प्रभागीय वनाधिकारी,धेनु पुरुषोत्तम

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 7, 2026

चम्पावत वन प्रभाग को मिला नया प्रभागीय वनाधिकारी,धेनु पुरुषोत्तम ने 19वें डीएफओ के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

चम्पावत वन प्रभाग को नया प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मिल गया है। वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी धेनु पुरुषोत्तम को चम्पावत वन प्रभाग का 19वां प्रभागीय वनाधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएफओ के रूप में यह उनकी पहली तैनाती होगी।केरल मूल के धेनु पुरुषोत्तम शीघ्र अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके आगमन से लंबे समय से स्थायी डीएफओ की प्रतीक्षा कर रहे चम्पावत वन प्रभाग को नियमित नेतृत्व मिलेगा, जिससे वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, विकास कार्यों तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद है।गौरतलब है कि सितंबर 2025 में तत्कालीन डीएफओ नवीन चंद्र पंत के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। इस दौरान पिथौरागढ़ के डीएफओ आशुतोष सिंह अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उनके उत्तरकाशी के पुरोला वन प्रभाग में स्थानांतरण के बाद धेनु पुरुषोत्तम को चम्पावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थायी डीएफओ की नियुक्ति से वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जनपदवासियों में भी उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता आधारित योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

जरूरी खबरें