Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चंपावत:कुमाऊनी परंपराओं की ध्वजवाहक बनी गौरव की बर्यातअपनी भाषा में छपवाया आमंत्रण कार्ड

चंपावत:कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी।

चंपावत:डीएम का लघु सिंचाई विभाग में छापा अधिशासी अभियंता सहित 6 कर्मचारी मिले नदारद।

चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम का लघु सिंचाई विभाग में छापा अधिशासी अभियंता सहित 6 कर्मचारी मिले नदारद।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

डीएम का लघु सिंचाई विभाग में छापा अधिशासी अभियंता सहित 6 कर्मचारी मिले नदारद।

डीएम मनीष कुमार ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश जताई नाराजगी।

रोका एक दिन का वेतन तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश

शासकीय कार्यालयों में कार्य संस्कृति सुधारने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने शुक्रवार सुबह लघु सिंचाई विभाग, चम्पावत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें अधिशासी अभियंता सहित कुल छह अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी समय पर कार्यालय में अनुपस्थित मिले।अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों में अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूठा, अपर सहायक अभियंता टिंकू सिंह, प्रशासनिक अधिकारी पंकज रावत, हरेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ अभियंता तनुजा तथा अनुसेवक पुष्कर दत्त शामिल हैं।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता के स्वयं समय पर कार्यालय न पहुँचने को गंभीर लापरवाही मानते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। साथ ही अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा उनके माध्यम से सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया जाए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि सहित विभागीय कार्यवाही हेतु उच्च स्तर पर संस्तुति भेजी जाएगी।उन्होंने कहा शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, जवाबदेही और कार्य के प्रति गंभीरता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जरूरी खबरें