Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत:जनता मिलन मे डीएम मनीष कुमार ने जनता की समस्याओं का किया समाधान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

जनता मिलन मे डीएम मनीष कुमार ने जनता की समस्याओं का किया समाधान।

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 83 शिकायतें, अधिकारियों को मिले आवश्यक दिशा निर्देश।

लोगों की समस्याओं का हो समयबद्ध निस्तारण: जिलाधिकारी

जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 83 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए निर्देशित किया कि जो प्रकरण तत्काल निस्तारित किए जा सकते हैं, उनका मौके पर समाधान किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए।

प्रदीप जोशी, खेतीखान द्वारा जमीनी विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी पाटी को मामले में त्वरित जांच कर दोनों पक्षों की सहमति से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम मैरोली के सुरेश चंद्र तथा नारायण दत्त की ग्राम में सोलर स्ट्रीट लाइट तथा मार्ग की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा उरेडा तथा खंड विकास अधिकारी चम्पावत को प्रस्ताव तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए।

नारायण दत्त जोशी, ग्राम बिरगुल द्वारा कान की मशीन की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग से प्रार्थी की तत्काल कान की जांच करवाई तथा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रार्थी को कान की मशीन उपलब्ध कराई गई।ग्राम चौड़ा राजपुरा की श्रीमती मोती देवी की पी.एम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई, जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ चम्पावत से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बसंती तिवारी, वार्ड त्यारकुड़ा द्वारा घर की छत से जा रही विद्युत हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल को क्षेत्र का सर्वे कर लाइन विस्थापित करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।ग्राम गंगनौला की सुश्री ऋचा जोशी द्वारा परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा पूर्ति विभाग को राशन कार्ड संबंधी आवश्यक कार्यवाही, समाज कल्याण विभाग तथा बीडीओ लोहाघाट को प्रार्थी की मांग के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।ग्राम बाजरीकोट के अनिल कुमार द्वारा रोजगार चाहने संबंधी मांग पर विभिन्न विभागों को अपने विभागीय स्तर पर कार्यवाही करने तथा प्रार्थी को सीएस सेन्टर के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश जारी किए।नागनाथ वार्ड के योगेश जोशी की बरसाती नाले के निर्माण पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व तथा नगरपालिका चम्पावत को सर्वे कर उचित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।श्रीमती जयंती देवी, ग्राम हरम (मंच) द्वारा गुलदार द्वारा दुधारू गाय के मारे जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को प्रार्थी को उचित लाभ प्रदान करने के संबंध में निर्देशित किया।ग्राम कोयाटी के ईश्वर सिंह बिष्ट द्वारा पेयजल आपूर्ति की समस्या दर्ज कराई गई, जिस संबंध में जल संस्थान को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किये गए।

ग्राम च्यूराखर्क के अमित खर्कवाल द्वारा खेतों हेतु फेंसिंग तथा सोलर स्ट्रीट लाइट की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा कृषि व उद्यान विभाग को तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु उरेडा विभाग को निर्देशित किया।श्रीमती झामा देवी, ग्राम मटकांडा द्वारा आधार अपडेट न होने की शिकायत पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्रार्थी का आधार कार्ड संबंधी कार्यवाही के निर्देश जारी किए।इसके अतिरिक्त गणेश पंत, अशोक कुमार, श्रीमती भागीरथी देवी, सुरेंद्र बोहरा, रघुवर रैंसवाल, श्रीमती रेखा देवी, सुभाष पांडेय, श्रीमती मीना देवी आदि शिकायतकर्ताओं की शिकायतें दर्ज की गई।जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपने स्तर से शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण हेतु समयबद्धता सुनिश्चित करें।जन मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं के निस्तारण प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्या, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, समेत अन्य विभागीय अधिकारी समेत फरियादी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें