Tuesday 12th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:एक्शन मोड में डीएम आशीष भटगई उपखण्ड शिक्षा कार्यालय बिण के लापरवाह कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा

नीट 2026 का पेपर लीक दुबारा होगी परीक्षा सीबीआई जांच के आदेश।

चंपावत:पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की जिला कार्यकारणी का विस्तार । संगठन सदस्यों को सौपे गए नवीनतम दायित्व ।

लोहाघाट:डेंसली विद्युत सब स्टेशन से लाइन जोड़ने का कार्य शुरू आज 10 से 5 बजे तक रहेगी विद्युत कटौती।

चंपावत:49 शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे डीएम मनीष कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे डीएम मनीष कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम में चम्पावत के बालेश्वर वार्ड निवासी श्रीमती बबीता प्रहरी द्वारा अपने पति विजय प्रहरी की मानसिक स्थिति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील किए जाने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शाम को स्वयं उनके आवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की।

जिलाधिकारी ने बालेश्वर वार्ड स्थित निवास पर विजय प्रहरी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर आवश्यक आर्थिक एवं शासकीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि विजय प्रहरी के एमआरआई टेस्ट सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांचें जनपद स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर जनपद के बाहर भी बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रीमती बबीता प्रहरी से परिवार की आर्थिक स्थिति एवं अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। श्रीमती प्रहरी ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास उपचार हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सभी संभव सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।..

जरूरी खबरें