Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन में ट्रीटमेंट कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण धीमी गति पर जताई नाराजगी कार्य में तेजी लाने के

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

स्वाला डेंजर जोन में ट्रीटमेंट कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण धीमी गति पर जताई नाराजगी कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद चम्पावत के स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और सुरक्षा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से हिल साइड में बैंच कटिंग तथा डाउनसाइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा, जिससे सड़क की स्थिरता तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर मानकों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें