Friday 3rd of April 2026

ब्रेकिंग

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों जोरो पर बर्फ काटकर बनाए जा रहे रास्ते

चंपावत: वरिष्ठ भाजपा नेत्री हेमा जोशी बनी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष।

चंपावत: भाजपा नेता मुकेश महराना बने दर्जा राज्य मंत्री। चंपावत को फिर मिली जिम्मेदारी।

लोहाघाट:पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में गौसदन भेज गए निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।

चंपावत:जिला अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापना अंतिम चरण में डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापना अंतिम चरण में डीएम ने किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

जिला अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापना अंतिम चरण में डीएम ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला अस्पताल चम्पावत में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला अस्पताल परिसर स्थित निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर एमआरआई मशीन स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई कक्ष सहित क्रिटिकल केयर यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन भागों—आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं एक्स-रे कक्ष—का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है

, जो जनपद को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस यूनिट के अंतर्गत 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।परियोजना पूर्ण होने के उपरांत जनपद चम्पावत में गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार जिला स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे बाहरी जनपदों में रेफर करने की आवश्यकता में उल्लेखनीय कमी आएगी और आमजन को त्वरित व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

जरूरी खबरें