Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़क सुरक्षा एवं मानसून तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश ककराली गेट पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

सड़क सुरक्षा एवं मानसून तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

ककराली गेट पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे, जीओवरस्पीडिंग वाहनों के होंगे ऑनलाइन चालान

पंचेश्वर सड़क में हॉट मिक्स कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों को सड़क सुरक्षा, मरम्मत कार्यों तथा मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अंतर्गत आने वाली सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सड़क के गड्ढे भरने तथा 25 दिनों के भीतर ओवरले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नालियों की सफाई, आवश्यक स्थानों पर कवर लगाने तथा सड़क किनारे झाड़ियों के कटान के उपरांत कार्यों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी को कराने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने समस्त सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि मानसून अवधि के दौरान अपनी-अपनी सड़कों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी, पोकलेन एवं डंपर मशीनें तैनात रखें, ताकि भूस्खलन अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।बैठक में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को पंचेश्वर सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण करने, लोक निर्माण विभाग चम्पावत को मंच सड़क पर आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा पीएमजीएसवाई चम्पावत को कर्णकरायत-सुई सड़क निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने एआरटीओ को जनपद की समस्त सड़कों का सुरक्षा ऑडिट कर संबंधित सड़क एजेंसियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सड़क एजेंसियों को मानसून के दौरान विभाग द्वारा तैनात की जाने वाली जेसीबी एवं अन्य मशीनों की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि ककराली गेट के पास शीघ्र ही स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान कर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जाएगी, जिससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।उन्होंने सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती है।बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी देवेश चौहान, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, एम.सी. पलड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें