Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम ने व्यापारियों को दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन व्यापारी हितों में नहीं आने दी जाएगी आंच

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

डीएम ने व्यापारियों को दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन व्यापारी हितों में नहीं आने दी जाएगी आंच लोहाघाट में प्रशासन के द्वारा 25 मई से 13 जून तक हथकरघा मेला लगाने की अनुमति देने के बाद लोहाघाट नगर के व्यापारी में आक्रोश फैल गया था। गुरुवार को व्यापार संघ के नेतृत्व में नगर के सभी व्यापारी डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मिलने चंपावत पहुंचे तथा हथकरघा मेले से होने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की डीएम चंपावत को जानकारी दी तथा डीएम चंपावत से लोहाघाट में हथकरघा मेला न लगने देने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन दिया। डीएम चंपावत के द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को काफी गंभीरता से लिया।जिलाधिकारी द्वारा व्यापारियों को मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है जिलाधिकारी ने कहा व्यापारी हितों में कोई आंच नही आने दी जॉयेगी। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए।व्यापार संघ पदाधिकारियो ने मामले का संज्ञान लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद देते हुए कहा व्यापारियों द्वारा जिस प्रकार आज एकता का परिचय दिया गया आशा है भविष्य में भी व्यापारी व व्यापार हित के लिए इसी प्रकार एकजुट होकर आगे भी सहयोग देते रहेंगे। संगठन ने सहयोग के लिए सभी व्यापारियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान सभी व्यापारी मौजूद रहे।


जरूरी खबरें