Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में चंपावत जिले का शानदार प्रदर्शन दूसरा स्थान प्राप्त का जिले का बढ़ाया मान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में चंपावत जिले का शानदार प्रदर्शन दूसरा स्थान प्राप्त का जिले का बढ़ाया मान।देहरादून में आयोजित 20 वे उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में जिला चंपावत की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। जिला विज्ञान समन्वयक नवीन पंत एवं टीम प्रभारी पूजा जोशी के मार्गदर्शन में होली विजडम स्कूल, मानेश्वर के युवराज पांडे एवं गार्गी पांडे तथा राजकीय इंटर कॉलेज भिगराड़ा के सचिन शर्मा एवं निकिता जोशी ने ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित छः राउंड तक चली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समापन समारोह के दौरान सम्मानित किया।चंपावत की टीम की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पी एस जंगपांगी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक मानसिंह, होली विजडम स्कूल मानेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय, उप प्रधानाचार्य जीवन पांडे, हिम्मी पुनेठा, गिरीश चंद्र जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज भींगराड़ा के प्रधानाचार्य पंकज पंत, प्रवक्ता ज्योति मेहता, अल्का शैली, सहायक अध्यापक महिपाल सिंह आदि ने बच्चों, जिला समन्वयक एवं टीम प्रभारी को बधाई दी।

जरूरी खबरें