Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला पूर्ति अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता का लगा आरोप

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

जिला पूर्ति अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता का लगा आरोप

प्रार्थी संदीप कुमार पांडे ने जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को दिया ज्ञापन।

2025 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का है मामला।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आरोपो को बताया निराधार कहा पांडे ने विभाग में नहीं लगाया था कोई टेंडर उनके खिलाफ साजिश। चंपावत निवासी संदीप कुमार पांडे (पांडे पुस्तक भंडार जीआईसी चौक चंपावत) के द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी चंपावत प्रियंका भट्ट पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में संदीप कुमार पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा उनके द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में खानपान संबंधी कोटेशन जिला पूर्ति कार्यालय चंपावत में जमा किए गए थे जिसकी प्राप्त रसीद उनके पास है। पांडे ने ज्ञापन के माध्यम से बताया उनके द्वारा ₹60 प्रति व्यक्ति खाना खिलाने की बात अपने कोटेशन में लिखी थी। पर जिला पूर्ति अधिकारी चंपावत नोडल अधिकारी (खानपान)प्रियंका भट्ट के द्वारा उन्हें कार्य ने देकर अपने चहेते ठेकेदारों को 245 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कार्य दे दिया गया । जिससे सरकार को लाखों रुपए की चपत लगी है।उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से महामहीम राज्यपाल से जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि कोई इस प्रकार का कार्य दोबारा ना कर सके। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने कहा उनके ऊपर लगाए गए आरोप सरासर बेबुनियाद और झूठे हैं। संदीप कुमार पांडे के द्वारा इस प्रकार का कोई भी कोटेशन उनके कार्यालय में जमा नहीं किया गया है। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे है।जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा संदीप कुमार पांडे ने उनके कार्यालय में इस मामले को लेकर नोटिस भिजवाया है जिसका जवाब उन्हें दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में लोहाघाट में संदीप पांडे के द्वारा गुप्ता टेंट हाउस के खानपान का कार्य देखा जा रहा था ।अब यह इस प्रकार के आरोप उन पर क्यों लग रहे हैं यह उनकी समझ से परे है आरोप पूरी तरह निराधार व झूठे हैं।फिलहाल आरोप काफी गंभीर है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा आरोपो में कितनी सच्चाई है।

जरूरी खबरें