Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी ने किया अमोड़ी और छतकोट का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

. बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी ने किया अमोड़ी और छतकोट का निरीक्षणबच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज पेरामाउंट पब्लिक स्कूल अमोड़ी, डिग्री कॉलेज अमोड़ी एवं ग्राम सभा छतकोट में हो रहे भू-कटाव का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का गहनता से जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि भू-कटाव से हो रहे नुकसान को रोकने हेतु तत्काल प्रभाव से सुरक्षा कार्य प्रारंभ किए जाएं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहाँ आवश्यकता हो वहाँ नदी/नालों का चैनलाइजेशन किया जाए, प्रभावित स्थानों पर ट्रीटमेंट कार्य कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, भू-कटाव से प्रभावित स्थलों का राजस्व विभाग सर्वे कर नुकसान का आकलन करे तथा पीड़ितों को राहत एवं मुआवज़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बच्चों और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ मैदान में मौजूद है तथा भू-कटाव से निपटने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपती, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, सुंदर बोहरा, गुमान बोहरा सहित सिचाई , विद्युत, कृषि, उद्यान व अन्य अधिकारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।..

जरूरी खबरें