Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत। तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता अनामिका बिष्ट को जिलाधिकारी ने दिया मार्गदर्शन किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता अनामिका बिष्ट को जिलाधिकारी ने दिया मार्गदर्शन किया सम्मानित जिले की 15 वर्षीय राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार- 2024-25 से सम्मानित अनामिका बिष्ट को आज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय में सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। जिलाधिकारी ने अनामिका के पिता श्री हरीश सिंह बिष्ट से भी बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।अनामिका बिष्ट ने कराटे में कम उम्र में ही अपनी पहचान बनाई है और जुलाई 2025 में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। 10वीं में पढ़ाई कर रही अनामिका ने अपनी भविष्य की योजना के रूप में नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में प्रवेश और करियर बनाने की इच्छा जताई।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें खेलों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया और Service Selection Board (SSB) के अवसरों के बारे में जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त, अनामिका की पर्वतारोहण में रुचि को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें इस क्षेत्र में उपलब्ध प्रशिक्षण और अवसरों के बारे में भी जानकारी देते हुए हर संभव मदद के साथ साथ संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी ने उनके कोच दीपक सिंह अधिकारी से कहा कि वे लोहाघाट और चम्पावत की अन्य प्रतिभाओं के लिए बच्चों का ग्रुप तैयार करें और उन्हें प्रशिक्षण दें, जिस हेतु जिला प्रशासन आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा।

जरूरी खबरें