Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत : जिलाधिकारी ने अमित कुमार को पारंपरिक लौह शिल्प में योगदान के लिए किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 9, 2025

जिलाधिकारी ने अमित कुमार को पारंपरिक लौह शिल्प में योगदान के लिए किया सम्मानितमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में परंपरागत कला और ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने के लिए हो रहे प्रयासों की कड़ी में, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला सभागार में लोहाघाट निवासी अमित कुमार को पारंपरिक लौह शिल्प के संरक्षण और उसे नई पहचान दिलाने में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमित कुमार ने अपने प्रयासों से न केवल परंपरागत लौह शिल्प को पुनर्जीवित किया है, बल्कि इसे आधुनिक बाजार तक पहुँचाकर स्थानीय कारीगरों के लिए आजीविका और आत्मनिर्भरता के नए द्वार भी खोले हैं। ग्रोथ सेन्टर के माध्यम से वे कारीगरों को संगठित कर उनकी कला को देशभर में पहचान दिला रहे हैं।जिलाधिकारी ने अमित कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण उद्योगों और पारंपरिक कला के संरक्षण के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी अमित कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट का लौह शिल्प नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा और जिले का नाम रोशन करेगा।अमित कुमार के संचालन में चल रहा ग्रोथ सेन्टर (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जुड़ा हुआ है, जहाँ कई शिल्पकार आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रोथ सेन्टर में तैयार होने वाले लौह उत्पादों की मांग देशभर में है और इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न के माध्यम से पूरे भारत में आपूर्ति की जा रही है।ग्रोथ सेन्टर न केवल पारंपरिक शिल्प को संरक्षित कर रहा है, बल्कि इससे जुड़कर कारीगरों को स्थायी आजीविका और रोजगार भी मिल रहा है।

जरूरी खबरें