Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी

चंपावत:पाटी में जल संकट और विकास पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजशेखर जोशी ने जताई चिंता

बाराकोट:अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,

लोहाघाट:बेरोजगार डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन।

ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत। खाई में गिरी स्कॉर्पियो

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :93 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षक चिरंजी लाल वर्मा का जिलाधिकारी ने किया सम्मान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

93 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षक चिरंजी लाल वर्मा का जिलाधिकारी ने किया सम्मान

जनपद चम्पावत में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले ग्राम गोशनी खेतीखान निवासी 93 वर्षीय वयोवृद्ध आदर्श शिक्षक चिरंजी लाल वर्मा को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान प्रकट किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। शिक्षक वर्मा का जीवन शिक्षा के प्रति समर्पण, संघर्ष और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उस समय जब खेतीखान क्षेत्र में केवल कक्षा 7 तक ही शिक्षा की व्यवस्था थी, उन्होंने अपने अथक प्रयासों से वहां हाईस्कूल की कक्षाओं की शुरुआत कराई। इतना ही नहीं, विद्यालय के राजकीयकरण हेतु उन्होंने व्यक्तिगत हितों की उपेक्षा करते हुए अत्यंत कम मानदेय पर निरंतर सेवाएं प्रदान कीं।उनके सेवाकाल से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग यह भी है कि उन्होंने अपने सहयोगियों को समय पर मानदेय मिल सके, इसके लिए स्वयं कष्ट सहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। शिक्षक वर्मा ने अपने जीवन के लगभग 33 वर्ष शिक्षा क्षेत्र को समर्पित किए, जिनमें सूर्य मंदिर स्थित विद्यालय में सेवाएं एवं लोहाघाट इंटर कॉलेज में 19 वर्षों का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि श्री वर्मा जैसे शिक्षकों के त्याग, अनुशासन और समर्पण के कारण ही समाज को सशक्त दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक में ग्रामीण क्षेत्र खेतीखान में शिक्षा की अलख जगाना तथा निजी हितों का त्याग कर विद्यालय के राजकीयकरण को प्राथमिकता देना उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।जिलाधिकारी ने श्री वर्मा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इतनी अधिक आयु में भी उनका समाज के प्रति सक्रिय रहना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे श्री वर्मा के जीवन मूल्यों, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा भाव से प्रेरणा लें।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जनकांडे अशोक माहरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें