Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 13, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

35+ और 45+ डबल्स वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम; आयोजकों ने बैडमिंटन खिलाड़ियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

चम्पावत।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन चम्पावत एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, चम्पावत के तत्वावधान में एक विशेष जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त 2026 को पूल्ड हाउस स्थित ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन हॉल, चम्पावत में आयोजित होगी।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य "निरोगी काया और अनुशासित जीवन" के मूल मंत्र को चरितार्थ करना तथा समाज में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।

प्रतियोगिता दिनांक: 15 अगस्त 2026

को पूल्ड हाउस स्थित ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन हॉल, चम्पावत में

35+ डबल्स (35 वर्ष से अधिक)

45+ डबल्स (45 वर्ष से अधिक) श्रेणी में खेली जाएगी । प्रतियोगिता के माध्यम से "खेल भावना हमारी पहचान, अनुशासन हमारी शक्ति" संदेश दिए जाने का प्रयास किया जाएगा ।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, चम्पावत के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता , सचिव पंकज वर्मा एवं उपाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने जिले के समस्त बैडमिंटन खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इस गरिमामय आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रतियोगिता को सफल बनाएं।आयोजकों ने कहा, "खेल और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। नियमित खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक व मानसिक आरोग्य प्रदान करती हैं, बल्कि व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा और उच्च स्तर की खेल भावना का संचार करती हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारे छोटे बच्चों एवं युवाओं में भी खेलों के प्रति गहरा रुझान, रुचि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होगी।"प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

जरूरी खबरें