Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत विभाग का वसूली अभियान शुरू समय पर बिल न देने पर काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन।

सीएम धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

लोहाघाट।आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस से सीखे दंगा व भीड़ नियंत्रण के गुर

बनबसा:768 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी शादाब गिरफ्तार एसओजी व बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

बाराकोट:डीएम ने तहसील बाराकोट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पूर्णागिरि मेले मे सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

.पूर्णागिरि मेले मे सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती

जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले मां पूर्णागिरि मेले के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा मेले की अवधि के दौरान विभिन्न तिथियों में मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मेला सेक्टर अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि मां पूर्णागिरि मेला 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या में आवाजाही को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मेला व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी एवं संचालन के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है।जारी आदेश के अनुसार निर्धारित रोस्टर के तहत विभिन्न तिथियों में संबंधित तहसीलदारों को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तथा संबंधित विभागों के अभियंताओं को मेला सेक्टर अधिकारियों के रूप में तैनात किया गया है। ये अधिकारी मेला क्षेत्र में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।सभी नामित अधिकारी मेला मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (टनकपुर) एवं मेला अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मेले के सफल संचालन को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जारी रोस्टर के अनुसार—

• 12 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक तहसीलदार बाराकोट को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इं. आनंद लाल, सहायक अभियंता, रा.रा.मा. खंड, लोहाघाट को मेला सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

• 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक तहसीलदार पाटी को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इं. संजीव भट्ट, सहायक अभियंता, प्रा.खं. लो.नि.वि., चम्पावत को मेला सेक्टर अधिकारी नामित किया गया है।

• 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक तहसीलदार लोहाघाट को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इं. हरीश बिष्ट, सहायक अभियंता, नि.खं. लो.नि.वि., लोहाघाट को मेला सेक्टर अधिकारी तैनात किया गया है।

• 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक तहसीलदार चम्पावत को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इं. नन्दन सिंह सल्टा, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई खंड, चम्पावत को मेला सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

• 16 मई 2026 से 31 मई 2026 तक तहसीलदार बाराकोट को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इं. गणेश सिंह गेड़ा, सहायक अभियंता, नलकूप खंड, टनकपुर को मेला सेक्टर अधिकारी नामित किया गया है।

• 01 जून 2026 से 15 जून 2026 (मेला समाप्ति तक) तहसीलदार पाटी को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इं. मनोज तिवारी, सहायक अभियंता, सिंचाई खंड, लोहाघाट को मेला सेक्टर अधिकारी तैनात किया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी नामित अधिकारी मेला मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (टनकपुर) एवं मेला अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मेला क्षेत्र में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे।साथ ही किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे मां पूर्णागिरि धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जरूरी खबरें