Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डामरीकरण की मांग को लेकर सागर के ग्रामीणों का पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 28, 2025

डामरीकरण की मांग को लेकर सागर के ग्रामीणों का पीडब्लूडी के खिलाफ प्रदर्शन।चंपावत के मडलक क्षेत्र के अंबेडकर गांव सागर में रविवार को ग्रामीणों ने डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि लोनिवि ने 2015-16 में यहां सड़क का निर्माण किया था। करीब 11 साल बीतने के बाद भी सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। दो किमी सड़क पर डामर नहीं होने से उन्होंने आवाजाही में दिक्कत होती है। बारिश में समस्या काफी बढ़ जाती है।ग्रामीण भैरव राम ने कहा कि कई बार विभाग को लिखित में सड़क पर डामरीकरण के लिए पत्र भी दिया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर करीब 1200 की आबादी निर्भर है। प्रदर्शन करने वालों में हरी राम, दीपक राम, कैलाश राम, भवान राम, नरेश राम, खीम राम, तारा सिंह, प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, शिव राम, जोगा राम आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें