Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: पाटी मे सरपंच की अनुमति के बिना लीसे का दोहन वन पंचायत की एसडीएम से कार्यवाही की मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, May 27, 2025

सरपंच की अनुमति के बिना लीसे का दोहन वन पंचायत की एसडीएम से कार्यवाही की मांग चम्पावत जिले के पाटी ब्लाक मे वन पंचायत बिसारी झुडेली में सरपंच और ग्रामीणों ने बताया वन पंचायत बिसारी झुडेली में बिना सरपंच की अनुमति के लीसे का अवैध दोहन किया जा रहा है । मामले में सरपंच कंचना गहतोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी पाटी को पत्र दिया है और कार्यवाही की मांग की है । दिए गए पत्र के मुताबिक वन पंचायत बिसारी झुडेली में करीब 1000 - 1200 छोटे - बड़े चीड़ के पेड़ों से अवैध लीसे का दोहन जा रहा है । सरपंच और ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में यह भी कहा है कि अब इस मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है । ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से अवैध लीसे के दोहन पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है । उपजिलाधिकारी को दिए पत्र के मुताबिक वन पंचायत में करीब 1000 से 1200 पेड़ों से लीसे का दोहन किया जा रहा है । सवाल ये भी है कि अगर वन पंचायत में व्यापक स्तर पर अवैध लीसे के दोहन की जानकारी विभाग को दी थी तो विभाग ने कार्यवाही क्यों नहीं की ? अब वन पंचायत ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।

जरूरी खबरें