Saturday 21st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कमांडो मनोज करायत के प्रशिक्षित किए 45 युवा अग्निवीर में हुए भर्ती ।

पाटी:पीपलढांग में जल देयक को लेकर स्थिति स्पष्ट निर्धारित दरों के अनुसार ही जारी किए गए बिल

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर खतरा बने सांड को पहुंचाया गया गौ सदन।

चंपावत:तुम बस मुझे औरत समझ लो इतना काफ़ी है! ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलेंडर:जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलेंडर:जिला पूर्ति अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलेंडर:जिला पूर्ति अधिकारी

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट द्वारा जनपद के समस्त एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि जनपद में गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने हेतु एलपीजी सिलेंडर का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी/ओटीपी जनरेशन के उपरांत निर्धारित वितरण बिंदुओं पर ही किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस रिफिल बुकिंग निम्न माध्यमों से कर सकते हैं—

व्हाट्सएप नंबर: 7588888824

मिस्ड कॉल नंबर: 8454955555

आईवीआरएस नंबर: 7718955555

यदि उपरोक्त माध्यमों से बुकिंग करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उपभोक्ता Indian Oil ONE मोबाइल ऐप के माध्यम से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं।जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वे ही उपभोक्ता, जिन्हें ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाई हो रही हो, अपनी स्थानीय गैस एजेंसी से संपर्क करें। इसका उद्देश्य गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

उन्होंने जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मोबाइल/ऑनलाइन माध्यम से ही गैस बुकिंग करें तथा निर्धारित वितरण स्थल से ही सिलेंडर प्राप्त करें, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता बनी रहे।जिला पूर्ति अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारू है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है।

जरूरी खबरें