Sunday 31st of May 2026

ब्रेकिंग

केदारनाथ यात्रा मार्ग मे नहीं थम रही मारपीट, लगातार वायरल हो रहे वीडियो उठा रहे सवाल

चंपावत:आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त डीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

चंपावत:सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल के सौंदर्यीकरण हेतु 40 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत

सीएम धामी ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोशियारी को पद्म पुरस्कार मिलने पर आवास में जाकर दी शुभकामना

लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बारिश के बीच निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त डीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त डीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई। एक गौ वंश कि जलने हुई थी मौत

तहसील चम्पावत अंतर्गत ग्राम गढ़कोट पट्टी क्षेत्र के तोक डाबरी में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर दिया गया, टीम द्वारा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हुयी क्षति के आकलन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है ।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चंपावत बृजमोहन आर्या, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक तथा पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा क्षति का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार आवश्यक कार्यवाही आरम्भ की जाएगी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़कोट निवासी डूंगर देव पुत्र सीताराम की गौशाला पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से गौशाला की छत पर रखी सूखी घास में आग लग गई,

जिससे गौशाला में मौजूद एक गाय की बछिया जलकर मृत हो गई। वहीं गौशाला में बंधी एक दुधारू गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में गौशाला भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।जिलाधिकारी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा क्षति आकलन रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

जरूरी खबरें