Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मनरेगा में बदलाव को लेकर सीएम की विधानसभा चंपावत में कांग्रेस का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 11, 2026

मनरेगा में बदलाव को लेकर सीएम की विधानसभा चंपावत में कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

महात्मा गांधी के अपमान का भाजपा सरकार पर लगाया आरोप मनरेगा योजना में बदलाव से आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।चंपावत बस स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मनरेगा के नाम और काम में बदलाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का भी बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है। आज रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में गांधी मूर्ति के सामने बैठकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से मनरेगा के नाम और काम में बदलाव कर कमजोर तबके के लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से संचालित ऐतिहासिक योजना को हटा कर सरकार ने बापू का अपमान किया है। पार्टी ने कहा कि यह सीधे तौर पर महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की सोची समझी साजिश है। फरवरी 2006 से शुरू हुई मनरेगा योजना को अब बदलकर केंद्र सरकार की ओर से 21 दिसंबर 2025 को नया कानून बनाया। बीबी जी - राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन) कर दिया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। इस मौके पर मनीष महर, विमल पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, तुषार वर्मा, विजय कार्की, नवीन सिंह, राजू यादव, प्रमोद बड़ेला, विपिन जोशी, दीपक जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें