Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: चंपावत:कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने एससीपी योजनाओं की विभागवार जांच की उठाई मांग डीएम को दिया ज्ञापन जांच न होने पर कोर्ट जाने की दी चेतावनी कांग्रेस विधानसभा सत्र में उठाएगी मामले

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने एससीपी योजनाओं की विभागवार जांच की उठाई मांग डीएम को दिया ज्ञापन जांच न होने पर कोर्ट जाने की दी चेतावनी कांग्रेस विधानसभा सत्र में उठाएगी मामले को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंपावत कमल कालाकोटी ने चंपावत जिले की जिला योजना वर्ष 2024 /25 की एससीपी योजनाओं की विभागवार जांच की मांग उठा दी है  जांच की मांग करते हैं उन्होंने डीएम चंपावत नवनीत पांडे को ज्ञापन दिया कमल कालाकोटी ने कहा जिला योजना वर्ष 2025 की एससीपी की जो योजनाएं होती हैं वह एससीपी ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति बाहुल्य तोको में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा उनके विकास के लिए धनराशि दी जाती है और खर्च की जाती है उन्होंने कहा यह धनराशि अनुसूचित जाति के लोगों के विकास में खर्च न होकर इस वर्ष की जिला योजना में अन्य कार्य और अन्य ग्राम पंचायत में और अन्य विभागों में योजना बनाकर खर्च की जा रही है जहां अनुसूचित जाति के लोगों का कोई संबंध व कोई लाभ नहीं है जिससे सीधे-सीधे अनुसूचित जाति के लोगों का पूरी तरह शोषण हो रहा है कमल कालाकोटी ने बताया इससे पहले भी वह पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत करा चुके हैं उन्होंने डीएम चंपावत से चंपावत की जिला योजना वर्ष 2024/ 25 की एससीपी की योजनाओं की विभाग वार समीक्षा कर जांच करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर जल्द ही इस विषय की जांच नहीं की जाती है तो चंपावत जिले के समस्त अनुसूचित जाति के लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी उन्होंने कहा साथ ही इस बात की सूचना उनके द्वारा नेता प्रतिपक्ष को दी गई है आने वाले समय में यह मामला विधानसभा सदन में भी कांग्रेस के द्वारा उठाया जाएगाऔर जिला प्रशासन चंपावत के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी कमल कालाकोटी ने कहा अगर मुख्यमंत्री के जिले में एससी वर्ग का शोषण हो रहा है तो अन्य जिलों में क्या हाल होगा उन्होंने कहा कांग्रेस इस मामले पर जांच करवा कर ही रहेगी

जरूरी खबरें