Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरी

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अंत्योदय’ और ‘सुराज’ के संकल्प को साकार करते हुए सीमांत जनपद चम्पावत के दुर्गम क्षेत्रों तक विद्युत सुविधा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 688/2024 के क्रम में जनपद के 74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युत संतृप्ति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को गति दी गई है। इस योजना के माध्यम से जनपद के दूरस्थ गांवों और तोकों तक बिजली पहुंचाकर लोगों के जीवन में उजाला लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग ₹19.22 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस परियोजना को चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया।प्रथम चरण में 45 तोकों के विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए लगभग ₹499.68 लाख की धनराशि का आकलन किया गया है। इस प्रस्ताव को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) द्वारा तकनीकी रूप से औचित्यपूर्ण पाया गया है।चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में इस योजना के लिए पृथक प्रावधान न होने के कारण जनहित को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आकस्मिकता निधि (Contingency Fund) से धनराशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है। नियमों के अनुसार प्रथम किश्त के रूप में कुल प्राकलित धनराशि का 40 प्रतिशत (लगभग ₹199.87 लाख) अवमुक्त किए जाने पर विचार किया जा रहा है।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने कहा कि शासन के इस निर्णय से चम्पावत जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों के जीवन में उजाला पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बिजली की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों को भी नई मजबूती मिलेगी और जनपद के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी।

जरूरी खबरें