Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्व-गणना पोर्टल से जुड़ें नागरिक: जनगणना-2027 को सफल बनाएं: डीएम

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

स्व-गणना पोर्टल से जुड़ें नागरिक: जनगणना-2027 को सफल बनाएं: डीएम

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण कार्य

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण कार्य आगामी 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूर्णतः आधुनिक स्वरूप दिया गया है। प्रगणकों द्वारा डेटा संकलन हेतु विशेष “एचएलओ एप्लीकेशन” का उपयोग किया जाएगा, जिससे कार्य की गति और सटीकता दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जो 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। इस अवधि में नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य संचालित स्व-गणना प्रक्रिया के तहत स्व-गणना कर सभी लोग आमजन में जागरूकता बढ़ाये और अधिक से अधिक लोगों को इस डिजिटल पहल से जोड़ें।स्व-गणना की 15 दिवसीय अवधि पूर्ण होने के उपरांत अगले 30 दिनों तक प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़ों का संकलन करेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे डेटा प्रविष्टि के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखें।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण के इस आधारभूत कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जरूरी खबरें