Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

: चंपावत:18 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी करेंगे अमोड़ी /बनबसा का दौरा 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 17, 2024
18 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी करेंगे अमोड़ी /बनबसा का दौरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चंपावत आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री 12:35 बजे अस्थाई हैलीपैड अमोड़ी, चंपावत पहुंचेंगे उसके बाद 12:45 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 12:50 बजे पर राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी पहुंचकर रक्षाबंधन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद मा. मुख्यमंत्री 3:15 बजे कार द्वारा प्रस्थान 3:20 बजे अस्थाई हैलीपैड अमोड़ी पहुंचेंगे। उसके बाद 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3:45 बजे एनएचपीसी हैलीपैड बनबसा पहुंचेंगे। फिर 3:50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 4:00 बजे सुमंगलम बैंक्वेट हॉल बनबसा पहुंचेंगे और रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री सांय 05.45 बजे कार द्वारा खटीमा ऊधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जरूरी खबरें