Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

लोहाघाट:आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ ने मानाढुंगा में लगाया स्वास्थ्य शिविर

लोहाघाट:ग्राम सभा बगोटी में एसएसबी ने चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। 60 लोगों का उपचार

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

चंपावत: दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु 25 सितम्बर को आयोजित होगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नीट में सफलता हासिल कर भुवनेश ने बढ़ाया जनपद का मान। जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 29, 2026

नीट में सफलता हासिल कर भुवनेश ने बढ़ाया जनपद का मान। डीएम ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने पुस्तक भेंटकर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

लोहाघाट निवासी भुवनेश जोशी ने नीट यूजी परीक्षा- 2026 में प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर जनपद चम्पावत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने कहा कि भुवनेश जैसे युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने भुवनेश से एक अच्छे चिकित्सक बनकर भविष्य में दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर भुवनेश के पिता आलोक जोशी को भी सम्मानित किया और कहा कि बेटे की सफलता परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए गर्व एवं खुशी का विषय है।निकट ट्रेजरी, लोहाघाट निवासी भुवनेश जोशी ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद नीट की तैयारी करते हुए उन्होंने प्रथम प्रयास में 38,352 रैंक प्राप्त की और सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में प्रवेश प्राप्त किया है।भुवनेश ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ही नीट की तैयारी की तथा ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से अध्ययन करते हुए नियमित मेहनत की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे जनपद के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें