Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :पीली मार्किंग से तय होगी सीमा, स्कूल-कॉलेज के पास नहीं बिकेगा तंबाकू नशा मुक्त अभियान को गति देने की तैयारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 5, 2025

पीली मार्किंग से तय होगी सीमा, स्कूल-कॉलेज के पास नहीं बिकेगा तंबाकू नशा मुक्त अभियान को गति देने की तैयारीजनपद चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नशा समाज की जड़ें खोखली करने के साथ ही युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सामाजिक संगठनों को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक के दौरान उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने और “नशा मुक्ति शपथ” कार्यक्रम जैसी अन्य गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को नशाखोरी एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थानों की 100 गज की परिधि में पीली मार्किंग की जाए। इस परिधि के भीतर तम्बाकू एवं धूम्रपान उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। यदि कहीं भी इसका उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सामाजिक भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर, अलकेश नौड़ियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान,मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत सहित समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें