Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि समीप, 14 मई तक पंजीकरण का अंतिम अवसर

लोहाघाट: डाइट में आयोजित कौशलम एक्सपो में बच्चों ने खूब दिखाई अपनी उद्यमशील मेधा।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव मे व्यापारिक मेले का पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया उद्घाटन।

चंपावत:भाजपा की दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की माग़ कांग्रेस की बताई साजिश।

चंपावत दुष्कर्म मामले में महिला कांग्रेस का चंपावत भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजपा की दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की माग़ कांग्रेस की बताई साजिश।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 7, 2026

भाजपा की दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की माग़ कांग्रेस की बताई साजिश।

कांग्रेस मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को नहीं पचा पा रही है बदनाम करने के लिए रच रही है षड्यंत्र: भाजपा

चंपावत पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मामले को दुष्कर्म का रूप दिया गया था पुलिस व मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई थी बल्कि भाजपा के निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत के द्वारा बदला लेने के लिए नाबालिग को लालच देकर यह षड्यंत्र रचा गया था। मामले का पर्दाफाश होने पर भाजपा चंपावत ने चंपावत पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए निष्पक्ष जांच के लिए एसपी चंपावत रेखा यादव को धन्यवाद दिया। भाजपा नेताओं ने कहा यह पूरा षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी के द्वारा कमल रावत के साथ मिलकर रचा गया था। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं रह गए है। जिस कारण कांग्रेस षड्यंत्र रचकर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता व उनके द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। और षड्यंत्र रचकर मुख्यमंत्री व भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा हम चंपावत पुलिस को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने षड्यंत्र का पर्दाफाश किया तथा तीन बेगुनाह परिवारों को बर्बाद होने से बचा लिया। भाजपा नेताओं ने इस षड्यंत्र को घिनौना करार दिया है ।कहा एक नाबालिग बच्ची व उसके वृद्ध पिता को लालच देकर षड्यंत्र में शामिल किया गया। षड्यंत्र कारियो के द्वारा बच्ची के भविष्य तक की परवाह नहीं की गई। भाजपा नेताओं ने कहा उल्टा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया जो उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा नेताओं ने चंपावत पुलिस व प्रशासन से ऐसे घिनौने षड्यंत्र को रचने वालों व बीजेपी कार्यालय मे प्रदर्शन के दौरान एनएच जाम करने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस के द्वारा झूठा षड्यंत्र रच कर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश का माहौल खराब करने का कार्य किया है। जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेताओं ने कहा भाजपा हमेशा मातृशक्ति का सम्मान करती है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, हेमा जोशी ,मुकेश महराना, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, शंकर दत्त पांडे, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,सुभाष बगोली सहित कई भाजपा नेता शामिल रहे।

जरूरी खबरें