रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :स्वाला डेंजर जोन से बड़ी खबर 11 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुला एनएच।
Laxman Singh Bisht
Sun, Sep 7, 2025
.स्वाला डेंजर जोन से बड़ी खबर 11 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुला एनएच। अस्थाई रूप से
स्वाला से बड़ी खबर आ रही है जहां छोटे वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार 3:00 बजे के लगभग अस्थाई रूप से खोल दिया गया है कई फंसे हुए वाहन स्वाला डेंजर जॉन से पार हो चुके हैं।पिछले 11 दिनों से चंपावत के स्वाला डेंजर जोन में बंद पड़ी आल वेदर सड़क को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा पोकलैंड और जेसीबी ऑपरेटर की मदद से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।दोपहर 3:00 बजे एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती व अधिशासी अभियंता दीपक जोशी के नेतृत्व में सड़क को अस्थाई रूप से खोल दिया गया है ।और फंसे हुए कई कैंटर व डंपर स्वाला डेंजर जोन से सावधानीपूर्वक टनकपुर की और पार करा दिए गए हैं। लोड वाहनों को रोका गया है।अधीक्षण अभियंता ने कहा अब धीरे-धीरे सड़क को बड़े वाहनों के लिए खोला जा रहा है। कहा अगर पहाड़ी से दोबारा से मलवा नहीं आया तो छोटे वाहन स्वाला से पार हो रहे हैं। सड़क खुलने से प्रशासन व जनता को बड़ी राहत मिली है सड़क कितने देर खुली रहेगी कहा नहीं जा सकता है।11 दिन से ऑल वेदर सड़क में वाहनों के चक्के जाम हो गए थे और जनता में काफी आक्रोश था। पहाड़ी से फिलहाल मलवा गिरने का खतरा बरकरार है। कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं। सड़क कितने देर खुले रहेगी कहा नहीं जा सकता है। टनकपुर से वाहनों की आवाजाही पर रोक है। छोटी कारो का कीचड़ मे फंसने का खतरा हो रहा है।