Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:यूपीएससी में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित

दून :मसूरी रोड गोली कांड में सीएम धामी सख्त चौकी प्रभारी व आबकारी उप निरीक्षक निलंबित। रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गई थी जान

चंपावत:मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नूरा कुश्ती।

चम्पावत में लहराया गौरव का तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

चंपावत:आदर्श जनपद” की ओर बढ़ता चम्पावत, मुख्यमंत्री धामी ने कीं विकास कार्यों की घोषणाएं

: चंपावत: भिंगराड़ा खरही मोटर मार्ग बदहाल दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 5, 2023
  चंपावत जिले के दूरस्थ भिंगराड़ा क्षेत्र में 2 वर्ष पूर्व अक्तूबर में आई आपदा से भिंगराड़ा खरही मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था आपदा के 2 वर्ष बाद भी भिंगराड़ा खरही मोटर मार्ग की मरम्मत संबंधित विभाग के द्वारा नहीं की जा सकी है जिस कारण यह मार्ग कई स्थानों पर जोखिम भरा हो गया है। भिंगराड़ा से आगे सड़क पर दीवार क्षतिग्रस्त होने से स्क्रबर हवा में लटक गया है जिससे बड़े एवं छोटे वाहनों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा कभी भी कोई भी कोई भीषण हादसा हो सकता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, सूरज बोहरा, गुमान सिंह बोहरा,घनश्याम शर्मा, अशोक चंद्र, शेखर चंद्र, प्रकाश भट्ट आदि का कहना है कि लधियाघाटी क्षेत्र में पिछले 2वर्ष पूर्व आई आपदा से भिंगराड़ा, गडयूड़ा, चल्थिया, मडयोली, खरही, ईजर आदि गांवों की पेयजल योजनाओं को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा था। दो वर्ष बाद भी इन गांवों की पेयजल आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था से चल रही है विभाग के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं  का कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जबकि कई बार ग्रामीण विभाग से मांग कर चुके हैं। वहीं भिंगराड़ा खरही मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क के दोनों ओर झाड़ियां एवं जगह-जगह सड़क संकरी होने से वाहनों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क में सुधारी करण का कार्य जल्द से जल्द करने की मांग करी है तथा मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है

जरूरी खबरें