Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दियूरी में अवैध उपखनिज भंडारण पर प्रहार: संयुक्त अभियान में निस्तारण

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

दियूरी में अवैध उपखनिज भंडारण पर प्रहार: संयुक्त अभियान में निस्तारण

दियूरी क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। यह अभियान संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं सख्त प्रवर्तन की रणनीति के तहत चलाया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 8-10 स्थानों पर उपखनिज (रेता आदि) के ढेर भंडारित पाए गए। हालांकि निरीक्षण के समय कोई भी व्यक्ति अवैध खनन या भंडारण करते हुए मौके पर उपस्थित नहीं मिला।प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि उक्त उपखनिज का भंडारण बिना वैध अनुमति के किया गया था, जो खनन नियमों का उल्लंघन है।उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से भंडारित उपखनिज को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे अवैध रूप से संचित सामग्री का किसी भी प्रकार से उपयोग या परिवहन न किया जा सके। इसके अतिरिक्त, अवैध खनन एवं परिवहन के लिए उपयोग में लाए जा रहे कच्चे मार्ग को भी ध्वस्त कर दिया गया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।अभियान के दौरान अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए संभावित अन्य संवेदनशील स्थलों की भी पहचान की और स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

साथ ही, आसपास के ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए अवैध खनन से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।खनन अधिकारी राहुल रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें