Friday 10th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी बीडीसी बैठक में छाए रहे सड़क पानी स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दे

हरिद्वार:कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में जेबकतरे ने भीड़ में कई लोगों और पत्रकार को बनाया निशाना

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग पति फरमान पर एफआईआर दर्ज।

दून:सीएम से वार्ता के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को किया स्थगित

चंपावत:रीठा साहिब में सड़क हादसा पिकअप के खाई में गिरने से चार घायल एक गंभीर।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बीएलओ ड्यूटी से आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का सामूहिक इस्तीफे का ऐलान सातवें दिन भी आंदोलन जारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

बीएलओ ड्यूटी से आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का सामूहिक इस्तीफे का ऐलान

लोहाघाट में धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर से हटाने का विरोध शुरू

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक सप्ताह से कर रही आंदोलन

मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन अब दिनों दिन उग्र होने होने लगा है। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बीएलओ ड्यूटी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। जिससे अब बीएलओ के काम भी जिलेभर में प्रभावित हो जाएंगे। सरकार की अनदेखी के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया है। शुक्रवार को जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में चंपावत टैक्सी स्टैंड के समीप धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बीते गुरुवार को लोहाघाट में हुए घटनाक्रम से आहत होकर सभी कार्यकर्ताओं ने बीएलओ ड्यूटी से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया कर दिया है।

कहा कि लोहाघाट तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान उन्हें एसडीएम के द्वारा वहां से जबरन उठाकर हटा दिया गया। जिससे उनमें काफी आक्रोश पैदा हो गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रांतीय संगठन के बैनर तले वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांगे उठाई है। कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जरूरी खबरें