रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमित बिनवाल बने यूकेडी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
Laxman Singh Bisht
Wed, Dec 3, 2025
अमित बिनवाल बने यूकेडी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
यूकेडी हाई कमान के द्वारा अमित बिनवाल को यूकेडी युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष(चम्पावत) बनाया गया है। अमित बिनवाल के पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर आज बुधवार को लोहाघाट यूकेडी कार्यालय में यूकेडी केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर बिनवाल का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें यूकेडी नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, मोहन सिंह नेगी, श्याम सिंह नेगी, प्रेम सिंह हरीश कोटिया सहित यूकेडी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित यूकेडी यूथ जिला अध्यक्ष अमित बिनवाल ने कहा पार्टी हाई कमान के द्वारा जो उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है उसका वह पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे साथ ही महत्वपूर्ण दायित्व सोपने के लिए उन्होंने पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया। बिनवाल ने कहा वह हमेशा पार्टी हित में कार्य करेंगे।