Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: चंपावत:पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रवीण बुराठी ने सीएम धामी से मुलाकात कर खटोली क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा समाधान की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 30, 2024
पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रवीण बुराठी ने सीएम धामी से मुलाकात कर खटोली क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा समाधान की करी मांग चंपावत जिले के अति पिछड़े क्षेत्र खटोली की विभिन्न समस्याओं को लेकर खटोली क्षेत्र के युवा नेता पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष चंपावत/ धूरा मंडल युवा मोर्चा मंत्री परवीन बुराठी ने देहरादून जाकर क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तथा खटोली क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री धामी के सामने प्रमुखता से रखा तथा समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया मांग पत्र में बुराठी ने क्षेत्र के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय, कंप्यूटर व कंप्यूटर कक्ष, खेल मैदान निर्माण की मांग की इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की दुबारा सर्वे ,क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार , अमोड़ी खटोली सड़क में डामरीकरण, मोन तोक व धूरा तोक में सोलर पंप योजना, भीजर तोक में रोड निर्माण, जान तोक से धूरा तोक तक स्ट्रीट लाइट सहित 11 मांगों को मुख्यमंत्री धामी के सामने प्रमुखता से उठाया प्रवीण बुराठी ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने जल्द समस्या के समाधान तथा क्षेत्र में आने का आश्वासन दिया है बुराठी ने कहा जल्द ही मुख्यमंत्री धामी खटोली क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए समाधान करेंगे इस दौरान रोहित सिंह, हिमांशु, संदीप ,जीवन मोनी आदि युवा मौजूद रहे

जरूरी खबरें