Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बवाल के बाद चंपावत में दिनभर बंद रही समुदाय विशेष की दुकानें ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

बवाल के बाद चंपावत में दिनभर बंद रही समुदाय विशेष की दुकानें ।

रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद सहित व्यापार संघ ने जताई थी नाराजगी ।

घटना को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर।चंपावत में सोमवार को विशेष समुदाय के लोगों की सभी दुकानें बंद रही। जिससे इन व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रविवार को विशेष समुदाय के एक छात्र ने चंपावत जिले के एक गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसे बाइक में इधर उधर घुमाने को लेकर बबाल हो गया था। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठन के जिला अध्यक्ष मोहित पाण्डे के नेतृत्व में सभी हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ-साथ व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव करते हुए सभी विशेष समुदाय की दुकानों को बंद करने की मांग की थी। जिसके बाद सोमवार को चंपावत बाजार में समुदाय विशेष (मुस्लिम समाज)के लोगों ने पूरे दिनभर अपनी दुकानों को बंद रखा। चंपावत जिला मुख्यालय में नाई, मीट विक्रेता, बैंड बाजा, रजाई गड्ढे की दुकान व टेलर सहित 50 से अधिक दुकानों में सैंकड़ों लोग रोजगार करते हैं। लेकिन पूरे दिन दुकान बंद होने से इन व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान विशेष समुदाय के व्यापारियों ने कहा कि दुकानें कब तक बंद रहेंगी इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल मामले को लेकर चंपावत में माहौल गर्माया हुआ है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड में।

जरूरी खबरें